बलिया : मां को घायल कर बेटे को झपट ले गई मौत, मची चीख-पुकार

बलिया : मां को घायल कर बेटे को झपट ले गई मौत, मची चीख-पुकार

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कस्बे के बांसडीह वार्ड नंबर 12 के कटबंधवा में शुक्रवार की अपरान्ह नल में लगे टुल्लू पंप में विद्युत करेंट प्रवाहित हो जाने से मां बेटे बुरी तरह से झुलस गए। आस-पास के लोगों ने झुलसे मां बेटे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वही मां का इलाज चल रहा है।


कस्बे के वार्ड नंबर 12 के निवासी 25 वर्षीय छठ्ठू राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर अपने डेरे पर लगे हैंड पंप में टुल्लू पंप लगाया हुआ था। शुक्रवार को अपराह्न ढाई बजे के आसपास किसी कार्य को करने के लिए पानी लेने ज्यों ही हैंड पाइप का हैंडल छुआ, हैंड पाइप में प्रवाहित हो रहे करंट के जद में आकर तड़फड़ाने लगा। पास में बैठी 60 वर्षीय मां राजकुमारी देवी पत्नी राधेश्याम ने बेटे को तड़फड़ाते देख बचाने को आगे बढ़ी, लेकिन वह भी करेंट की जद में आ गई।

आस-पास के लोगों ने मां बेटे को तड़फड़ाते देख शोर मचाते हुए करंट को अलग किया, लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। झुलसे मां और बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सको ने छठ्ठू राजभर को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर स्थिति में झुलसे मां राजकुमारी देवी को इलाज चल रहा है। छठठू चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट