बलिया : ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे पांच दोस्त, मौत खींच ले गई गंगा किनारे ; चार शव बरामद



मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण पांच दोस्त डूब गए। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। स्थानीय मछुआरों की मदद से चार बच्चों का शव बरामद हो गया है। बच्चों का शव को देखते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम (14) पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम (13) पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार (15) पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार (14) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम व रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार (13) पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। इसी बीच पांचों दोस्त हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। पांचों बच्चों ने अपनी साइकिल, मोबाइल व कपड़ा गंगा किनारे रखकर स्नान करने लगे।
इसी बीच, पांचों बच्चें गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। पहले से ही गंगा घाट पर स्थान कर रहे छोटे-छोटे दो बच्चों ने बच्चों को डूबते देख चिल्लाना शुरू किया। यह बात धीरे-धीरे जंगल में आज की तरह फैल गई और पियरौटा गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया, जो जहां था, वहीं से दौड़कर गंगा नदी के पचरुखिया काली मंदिर घाट पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय मछुआरों की मदद से रवि राम, सनी राम व निर्मल कुमार का शव बरामद कर लिया। वहीं, गंगा घाट पर परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे।
हरेराम यादव

Related Posts
Post Comments



Comments