जिला महिला और पुरुष अस्पताल का बलिया डीएम ने देखा सच

जिला महिला और पुरुष अस्पताल का बलिया डीएम ने देखा सच

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। 

जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन एंड रिपोर्ट कक्ष के बाहर और स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष में जाकर वहां बेतरतीब ढंग से खड़ी महिलाओं को एक लाइन बनवाकर इलाज कराने हेतु सीएमएस को निर्देशित किया। विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों से बातचीत कर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क दवा, भोजन, पानी इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

जिला महिला अस्पताल के बिजली की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों से शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल के लिए 50 केवीए का लोड बढ़ाया गया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के मौजूद एसडीओ को अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन को सभी बिजली संचालन संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में प्रशिक्षण देने को कहा। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल (पुरुष) का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

उन्होंने बच्चा वार्ड में भर्ती छोटे बच्चों के अभिभावकों से जाकर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान कई जगह फर्श के गड्ढे मिले, जिसे सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, जिला अस्पताल ( महिला) की सीएमएस डॉ सुष्मिता सिन्हा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरुपुर के पास स्थित जंगल में एक ही परिवार के...
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध