बलिया : डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 60 हजार

बलिया : डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 60 हजार

बलिया : नगर कोतवाली के निराला नगर निवासी एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर 60 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। निराला नगर निवासी हरेकृष्ण मोहन यादव की बेटी 12 अगस्त को प्रयागराज में रहने वाले बड़े भाई के यहां गई थी। उसी दिन दो बजे पिता हरेकृष्णा के यहां फोन आया कि मैं राहुल खाना इंस्पेक्टर एसपी आफिस प्रयागराज से बोल रहा हूं। आपकी बेटी यहां पकडी गई है। उसे छोड़वाने के लिए तत्काल 1,50,000 रुपया फोन पे से भेजें।

बेटी की गिरफ्तारी से बदहवास हरेकृष्ण मोहन बेटी या बेटे को फोन करने की जगह साइबर ठग के झांसे में आ गए। उन्होंने फोन पे न चलाए जाने की बात कही। तब ठग ने यूको बैंक के खाते में एक लाख रुपये तत्काल भेजने की बात कही। नहीं तो लड़की का चलान करने की धमकी दी। इस दौरान वह फोन पर रहे। हरेकृष्ण ने तत्काल पैसे की व्यवस्था कर 40 हजार रुपये उक्त खाते में जमा कर दिए। कुछ देर बाद पुनः फोन आया कि 20,000 रुपया तत्काल जमा करें, जोकि सीओ को देना है।

दो बार में कुल साठ हजार रुपये हरेकृष्ण मोहन ने भेजे, लेकिन इसके बाद अपने लड़के से संपर्क किया तो पता चला कि बेटी अपने भाई के साथ आवास पर है। ठगी होने की जानकारी पर बैंक से संपर्क किया गया तो उक्त धनराशि एटीएम के माध्यम से निकाले जाने की बात बताई गई। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
बलिया : जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी...
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी