शिक्षामित्र नेता का ऐलान : 5 सितम्बर को पहुंचे लखनऊ, अबकी बार-आर या पार

शिक्षामित्र नेता का ऐलान : 5 सितम्बर को पहुंचे लखनऊ, अबकी बार-आर या पार

बैरिया, बलिया : लम्बे समय से सरकार द्वारा उपेक्षा का शिकार शिक्षा मित्र अपने हक  के लिए आगामी पांच सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्र संगठन के धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आग्रह करते हुए संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार पांडे ने चार सितंबर को लखनऊ चलने का आग्रह किया है। कहा कि इस बार का आन्दोलन आर पार का होगा।

श्री पांडे ने कहा कि सरकार कई वर्षो से लगातार शिक्षामित्रो का शोषण कर रही है।जिसके कारण अवसादग्रस्त होकर प्रदेश मे कई शिक्षा मित्र काल के कलवित हो गये। हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षा मित्रों की उपेक्षा लगातार जारी है। अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान अपेक्षित करने के लिए आगामी पांच सितंबर को लखनऊ के इको गार्डेन में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन शिक्षामित्र संगठनों ने किया है। जिसमें बलिया ही नही पूरे प्रदेश  की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए।

 कहा कि जो साथी चाहे तो ट्रेन से जा सकते हैं। बलिया से बस से भी चलने की व्यवस्था है। बताया कि इस बार चूकना नही है। धरना में सबकी भागीदारी आवश्यक है। श्री पांडे रविवार को शिक्षामित्रो से संपर्क के क्रम में बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर हम अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखें तो उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को स्वीकार करेगी।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार