बलिया के इस मकान को खंगालने के बाद चोरों ने लगा दिया अपना ताला, फिर...

बलिया के इस मकान को खंगालने के बाद चोरों ने लगा दिया अपना ताला, फिर...

बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। यही नहीं, जाते-जाते चोरों ने नया ताला भी लगा दिया, ताकि किसी को चोरी का शक न हो। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 

पुलिस को दिये तहरीर में प्रोफेसर कालोनी निवासी वीर बहादुर यादव पुत्र स्व. हरिहर यादव ने बताया है कि वह मूल रूप से सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसरिखापुर सीसोटार के रहने वाले है। मां की तबीयत खराब थी, लिहाजा प्रोफेसर कालोनी स्थित मकान में ताला बन्द कर तीन जून को अपने गाँव चला गया। गुरुवार की सुबह वापस आया तो मेरे मकान में दूसरा ताला लगा था।

ताला तोड़ कर अन्दर गया तो मेरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने 500 ग्राम का तीन पाजेब, चेन, एक भर का लॉकेट, दो झुमका, आयरन, बाली, टप्स, झाला, 6 अंगूठी, सोने की मोती आठ पीस, नथिया, मंगटीका, हार, मंगल सूत्र पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पीड़ित को संदेह है कि किसी जानकार व्यक्ति ने मेरे घर में चोरी करके बाहर से दूसरा ताला लगा कर चला गया, जिससे किसी को चोरी होने की शंका न हो सकें।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क