बलिया में ADRM निर्भय नारायण सिंह बोले - गरीबी, मजदूरी और पलायन के दुष्चक्र को तोड़ सकती है अच्छी शिक्षा

बलिया में ADRM निर्भय नारायण सिंह बोले - गरीबी, मजदूरी और पलायन के दुष्चक्र को तोड़ सकती है अच्छी शिक्षा

Ballia News : बच्चों में भाषा और गणित की आधारभूत दक्षताओं के विकास के लिए चलाये जा रहे निपुण भारत अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के माध्यम से शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दी के प्रांगण में स्थित सेनानी स्तम्भ पर माल्यार्पण के साथ गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत हुई। गोष्ठी में बतौर मूख्य अतिथि IRTS निर्भय नारायण सिंह रहे।

IMG-20240315-WA0050

मूल रूप से बलिया जनपद के अघैला गांव निवासी निर्भय नारायण सिंह वर्तमान में ADRM दिल्ली के पद को सुशोभित कर रहे हैं। अपने अनुभवों को साझा करते हुए श्री सिंह ने बताया कि गांव से रोजगार के लिए व्यक्ति शहर की ओर पलायन करता है। वहां जाकर मजदूरी करता है और उसके बाद बुढापा आता है तो घर वापस आ जाता है। जब वह व्यक्ति घर लौटता है तो उसका बेटा मजदूरी करने के लिए निकल जाता है। गरीबी, मजदूरी और पलायन के दुष्चक्र चलता रहता है। यदि हम अपने युवाओं को अंक गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर की अच्छी शिक्षा दे पाए तो इस दुष्चक्र को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा सफल जीवन की नींव है। ऐसे में एक शिक्षित युवा तैयार करने में प्राथमिक शिक्षकों की महत्ती भूमिका है।अभिभावकों की भूमिका पर बात करते हुए बताया कि बच्चों की शिक्षा के लिए अभिभावकों को भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

यह भी पढ़े Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

IMG-20240315-WA0080

यह भी पढ़े ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क

बेलहरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने अपना बहुमूल्य समय देने की लिए निर्भय नारायण सिंह का आभार व्यक्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ की बेलहरी के पूर्व अध्यक्ष अजेय किशोर सिंह ने शिक्षा में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की। शिक्षा के महत्व को इंगित करते हुए कहा कि शिक्षा सफलता का द्वार खोलती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के बेलहरी अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही प्रगति के बारे में चर्चा की। इससे पहले शशिकांत ओझा ने माल्यापर्ण कर निर्भय नारायण सिंह तथा अध्यापक विजय सिंह को सम्मानित किया।

IMG-20240315-WA0057

कार्यक्रम के अंत में एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने निपुण दक्षता को प्राप्त कर चुके बच्चों तथा सभा में उपस्थित अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में सर्व अजय पांडेय, राजेंद्र शुक्ल, ऋषिकेष ठाकुर, सोनू जायसवाल, प्रवीण यादव, अजय कुमार, संजय मिश्र, आशा देवी, ब्रजभूषण पाण्डेय, अर्चना सिंह, राजीव मिश्र, पूजा सविता, सविता, निर्मला सिंह, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मंजूर हुसैन, सुरेंद्र मिश्र, दिलीप सिंह, जीतेन्द्र ओझा, आशुतोष ओझा, अरुण कुमार गिरी, आशुतोष ओझा, संजीव शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन बृज किशोर पाठक ने किया।

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि