Ballia News : ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायलों में एक गंभीर

Ballia News : ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायलों में एक गंभीर

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोनबरसा के निकट बाइक को बचाने में असंतुलित होकर ई रिक्शा पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवक गंभीर है। सिताबदियारा के गरीबा टोला से बैरिया जा रही ई -रिक्शा सोनबरसा मोड़ के पास मंगलवार को बाइक को बचाने में असंतुलित होकर पलट गई।

इससे संतोष शाह (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य पांच सवारियों को हल्की चोटें आई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां संतोष शाह को छोड़कर बाकी लोगों को मरहम पट्टी के बाद वापस घर भेज दिया गया। संतोष शाह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा था।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students