बलिया से मजार पर चादर चढ़ाने गये युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला

बलिया से मजार पर चादर चढ़ाने गये युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला

बैरिया, बलिया : अपनी पत्नी के साथ अंबेडकर नगर के बसखारी स्थित मजार पर चादर चढ़ाने गया कोटवा गांव निवासी जाकिर हुसैन उर्फ सोनू मियां ने वही पर पत्नी की हत्या कर दिया। शव को किराए के कमरे में बंद करने के बाद 112 नंबर पीआरबी वैन को सूचना देकर वापस बलिया लौट आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कमरा खोलवाया। उसमें 35 वर्षीय महिला का शव चाकू से गोद हुआ मिला।

महिला के पर्स में बरामद आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम शबनम पुत्री मैनुद्दीन पत्नी जाकिर हुसैन निवासी कोटवा के रूप में पहचान हुई। मृतका के पर्स से बरामद मोबाइल से मृतका के पिता का नाम जैनुद्दीन उर्फ भुअर निवासी बांसडीह की जानकारी हुई। जिस पर बसखारी पुलिस ने मृतका के पिता को अंबेडकर नगर बुलाया और उससे तहरीर लेकर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

हत्या के आरोपी जाकिर हुसैन उर्फ सोनू के पड़ोसियों ने बताया कि 25 दिन पूर्व अपनी पत्नी को लेकर कोटवा से अंबेडकर नगर के बसखारी चादर चढ़ाने गया हुआ था। वही किराए का कमरा लिया था। जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या की जानकारी ग्रामीणों को अंबेडकर नगर की पुलिस जब जांच के लिए कोटवा पहुंची तो मालूम हुआ। पड़ोसियों के अनुसार आरोपी दारु पीने का आदि है। यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली शादी बलिया शहर में हुई थी। जिससे दारु को लेकर ही तलाक हो गया था।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

इस बाबत पूछने पर बैरिया के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर की पुलिस जांच के लिए आई थी। हमने फोर्स उपलब्ध करा दिया था। आगे क्या हुआ मैं नहीं जानता। एसएचओ बसखारी संत कुमार सिंह से मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया कि बलिया जनपद के कोटवा निवासी युवक जाकिर हुसैन उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता के तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत