थाने में भाजपा विधायक व SO में मारपीट, CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई

थाने में भाजपा विधायक व SO में मारपीट, CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई


लखनऊ। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। थाने में खाकी और खादी भिड़ गई।मामले में सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। संबंधित थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। ASP (ग्रामीण) का तबादला किया जा रहा है। सीएम ने मामले में आईजी अलीगढ़ से कल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

अलीगढ़ के गौंडा थाने में बुधवार को इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात पर विधायक और एसओ के बीच कहासुनी हो गई। विधायक का आरोप है कि एसओ सहित तीन दारोगाओं ने उनके साथ मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। वहीं, एसओ का कहना है कि विधायक ने थाने में आते ही गाली-गलौज की। विरोध किए जाने पर उन्होंने हाथ उठा दिया। मामले में सांसद और कई विधायकों ने पुलिस अफसरों से नाराजगी जताते हुए आलाकमान और सरकार को पूरे मामले से अवगत कराया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी