कार की आखिरी विदाई : शख्स ने कार की निकाली अंतिम यात्रा, शामिल हुए डेढ़ हजार लोग ; देखें Video 

कार की आखिरी विदाई : शख्स ने कार की निकाली अंतिम यात्रा, शामिल हुए डेढ़ हजार लोग ; देखें Video 

विदाई समारोह तो आप बहुत देखे होंगे। सरकारी दफ्तर से किसी अफसर की विदाई, शादी में दुल्हन की विदाई या फिर किसी की अंतिम विदाई यानी मृत्यु वाला दिन। ये सभी विदाई लोग इसलिए करते हैं, क्योंकि वो संबंधित लोगों से प्यार करते हैं। उस मौके को खास बनाना चाहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी कार की अंतिम विदाई देखी? जी हां, एक शख्स को अपनी कार से इतना लगाव था कि उसने अपनी 12 साल पुरानी कार को कबाड़ में बेचने से अच्छा उसका अंतिम संस्कार करना समझा। शख्स ने न सिर्फ अपनी कार की अंतिम यात्रा निकाली, बल्कि जमीन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इस अनोखी यात्रा में करीब 1500 लोग शामिल हुए। 

Gujarat News : यदि कार खराब हो जाए तो उसे रिपेयर करवाते हैं। कबाड़ हो जाये तो बेच देते हैं, लेकिन गुजरात के एक परिवार ने ऐसा कुछ करने की बजाय अपनी कार को गड्ढा खोदकर दफना दिया। वह भी बकायदा अंतिम यात्रा निकाली गई। डेढ़ हजार लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए और आखिरी विदाई दी गई।मामला गुजरात के अमरेली जिले का है।

लाठी तालुका के पदारशिंगा गांव में संजय पोलारा और उनके परिवार द्वारा आयोजित कार के अंतिम संस्कार में संतों और आध्यात्मिक नेताओं सहित लगभग 1,500 लोग शामिल हुए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पोलारा और उनका परिवार अपने खेत में अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

 

संजय पोलारा का परिवार किसानी करता है। करीब 12 साल पहले वैगन आर कार खरीदी गई थी। कार किसान परिवार के लिए लकी साबित हुई और उन्होंने इसे “भाग्यशाली” मान लिया। यही वजह है कि अब उन्होंने इस कार को बेचने या कबाड़ में देने की जगह पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

अंतिम संस्कार के लिए कार को फूलों और मालाओं से सजाया गया था और धूमधाम से पोलारा के घर से उनके खेत तक ले जाया गया। कार को कपड़े से ढक दिया गया था और फिर परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की, मंत्रोच्चार के साथ गुलाब की पंखुड़ियां कार पर बरसाईं गईं। इसके बाद मिट्टी डालकर कार दफन कर दी गई।

संजय पोलारा ने कहा कि मैंने यह कार करीब 12 साल पहले खरीदी थी और इससे परिवार में समृद्धि आई। कारोबार में सफलता के अलावा मेरे परिवार को सम्मान भी मिला। यह गाड़ी मेरे और मेरे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई। इसलिए मैंने इसे बेचने के बजाय इसे श्रद्धांजलि के तौर पर अपने खेत में समाधि दे दी। उन्होंने यह भी कहा है कि समाधि स्थल पर एक पेड़ भी लगाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को इसकी जानकारी मिलती रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर