तीन बच्चों को मां ने पिलाया जहर, एक की मौत ; दो गंभीर

तीन बच्चों को मां ने पिलाया जहर, एक की मौत ; दो गंभीर

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दी। इससे एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के साथ ही मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को हुई इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने दो पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु (11), प्रियांशु उर्फ पीयूष (8) और पुत्री दिव्यांशु (7) के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके ढढनी भानमल राय गांव आई हुई थी। दो दिन पूर्व मोबाइल पर पति बालेश्वर यादव और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे वह काफी नाराज थी। इसी बात को लेकर सुनीता यादव अपने दोनों पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु और प्रियांशु के साथ पुत्री दिव्यांशु को चाय में जहर दे दी। मासूमों की हालत गंभीर होने पर मायके के लोग उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पियूष की मौत हो गई। जबकि बब्बू उर्फ हिमांशु और पुत्री दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Tags: Ghazipur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण