पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या !

पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या !

Bihar News : बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जमुरा पुल के समीप की है। घटना के कारणों के संबंध में फिलहाल कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। मृतका की पहचान परिहार थाना क्षेत्र स्थित अधखनी गांव निवासी रंजीत कुमार की  पत्नी गुड़िया देवी (30) के रूप में की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के पति रंजित ने बताया कि वह अपनी फुआ के गांव झलसी से अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुरा पूल के पास एनएच पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रोकवाकर उसकी पत्नी गुड़ी कुमारी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। परिजनों के अनुसार गांव के ही पंकज कुमार द्वारा मृतका का अपहरण कर लिया गया था। उस समय मुखिया के दवाब बनाने पर चार दिन बाद वापस किया था। मामले में प्रथिमिकी भी दर्ज हुई थी। वही दूसरा मामला भी रेप का पंकज के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। परिजनों के मुताबिक इस घटना का अंजाम भी पंकज द्वारा ही दिया गया है। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...