सीएम मोहन यादव ने अदरक कूटकर बनाई चाय, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सीएम मोहन यादव ने अदरक कूटकर बनाई चाय, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

चित्रकूट : चित्रकूट में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री ने अदरक वाली चाय बनाकर लोगों को पिलाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर हैं। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच किलोमीटर लंबे कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया।

चाय दुकान संचालिका राधा के बुलाने मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, अदरक कूटी, चायपत्ती और चीनी डालकर गरमा-गरम चाय बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में उनकी मदद करती नजर आईं। चाय तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छानकर अपने सहयोगियों को पिलाया और खुद भी चाय का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर शेयर किया। जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- आज की चाय बहन नहीं, भाई बनाएगा। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। सीएम के चाय बनाने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा