प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष : तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या

प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष : तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या

नई दिल्ली : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार की रात लव अफेयर को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत की खबर है। वहीं, चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना सुंदरगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। घटना की वजह प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महाराष्ट्र के घुमंतू समूह के अविनाश पवार नाम के व्यक्ति का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। पवार ने दो शादियां की थीं और दोनों ही शादियों से उसके बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के साथ अविनाश का प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प शुरू हो गई। आदिवासी समुदाय के दो समूहों के बीच सामूहिक झड़प की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घटनास्थल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष मृत मिले हैं। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सदर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जिसमें पांच प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) और चार पुलिस प्लाटून शामिल है। यह टीम हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पश्चिमी डीआईजी और सुंदरगढ़ एसपी ने स्थिति की निगरानी और मामले की जांच के लिए सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पुलिस हमलावरों को पकड़ने और बंधकों को छुड़ाने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां काम के सिलसिले में आए कुछ आदिवासी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क