Road Accident में 9 बारातियों की मौत, आधी रात को मचा कोहराम

Road Accident में 9 बारातियों की मौत, आधी रात को मचा कोहराम

Rajsthan News : राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना इलाके में बारतियों से भरी कार और ट्रक की भीषण टक्कर में नौ बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई।आधी रात को हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही शादी के घर में हाहाकार मच गया। यह हादसा तब हुआ, जब शादी के बाद बाराती अपने घर लौट रहे थे। हादसे ने शादी की खुशियां छीन ली।

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा अकलेरा थाना इलाके में शनिवार आधी रात को हुआ। अकलेरा कस्बे से ये बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके के किसी गांव में गई थी। शनिवार रात शादी के बाद बाराती वहां से लौट रहे थे। इसी बीच, अकलेरा और घाटोली के बीच पचौला मोड़ पर बारातियों से भरी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग बागरी समाज से के थे।

हादसे की सूचना पर अकलेरा थाना पुलिस ने शवों को वहां से उठवाकर अकलेरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। हादसे में मारे गए लोगों में से सात अकलेरा के थे, जबकि एक हरनावदा और एक बारात सारोला का रहने वाला था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

दूल्हा और दुल्हन के घर में मचा कोहराम
हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं, सूचना के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों में कोहराम मच गया। शादी में आए लोग सभी कामधाम छोड़कर घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। हादसे के कारण शादी वाले दोनों घरों में मातम पसर गया। किसी के मुंह से कोई बोल नहीं फूट रहे थे। ग्रामीण और अन्य परिचित पीड़ित परिवारों को संभालने में जुटे हैं।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट