बलिया : तहसील जाने की बात बताकर घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बलिया : तहसील जाने की बात बताकर घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बैरिया, बलिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी है। ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना अप सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर ने शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शव को ट्रैक से उठवा कर पहचान के लिए प्लेटफार्म पर रखवाया। कुछ देर बाद बैरिया रेवती मार्ग के लोगों ने शव की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां निवासी दिनेश पासवान (45) पुत्र सर्वजीत पासवान के रूप में की। 

दिनेश के ससुर बैरिया-रेवती मार्ग परती निवासी रामजी पासवान के साथ स्टेशन पहुंचे तुलसी वर्मा ने बताया कि दिनेश पासवान कई वर्षों से बैरिया-रेवती मार्ग परती में अपने पत्नी तथा एक साल के बच्चे के साथ ससुराल में ही रह रहा था। मृतक के ससुर रामजी पासवान ने बताया कि गुरुवार की  दोपहर में दिनेश घर से बैरिया तहसील पर जाने की बात बताकर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो सारे लोग परेशान थे। वहीं जीआरपी के जवानों ने बताया कि पहचान हो गई है। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया ले जाया जा रहा है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव