बलिया : बागीचे में मिला था नवजात, न्यायिक सदस्य की पहल पर पहुंचाया अस्पताल

बलिया : बागीचे में मिला था नवजात, न्यायिक सदस्य की पहल पर पहुंचाया अस्पताल


बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा बगीचे में रविवार की सुबह एक नवजात शिशु किलकारियां भरते हुए मिला, जिसे दरांव निवासी श्रीमती सकली देवी पत्नी छठु राजभर पालने के लिये अपने घर  ले गयी है
यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बलिया के न्यायिक सदस्य राजू सिंह को जैसे ही पता चली, उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया। राजू सिंह ने चाईल्ड लाईन बलिया को नवजात लाने के लिये गांव दरांव भेजा। बांसडीह थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव ने चाईल्ड लाईन टीम मेम्बर कमल किशोर चौबे व सौरभ सिह को नवजात शिशु को दम्पति से लेकर सुपुर्द किया। चाईल्ड लाईन ने नवजात शिशु को सिक न्यु बोर्न केयर युनिट बलिया में भर्ती कराने के बाद न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को अवगत करा दिया। 


न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि स्व स्वास्थ्य होने के बाद नवजात को शिशुगृह भेजा जायेगा। लावारिस बच्चों को पालना गैरकानूनी है। अगर किसी दम्पति को बच्चे चाहिए तो केंद्रीय दत्तक ग्रहण संशाधन प्राधिकरण की बेबसाईट cara.nic.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते है, जो कानूनी रुप से वैध है।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक