बलिया : नवागत सचिव को चार्ज नहीं दे रहा तत्कालीन VDO, जिम्मेदार मौन

बलिया : नवागत सचिव को चार्ज नहीं दे रहा तत्कालीन VDO, जिम्मेदार मौन


मझौवां, बलिया। मुख्य विकास अधिकारी की सख्ती के बाद भी कुछ गांवों के सचिवों की कार्य प्रणाली यथावत है। इसकी बानगी बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत नौकागांव है। यहां के तत्कालीन सचिव द्वारा नवागत सचिव ओम प्रकाश को करीब एक माह बाद भी चार्ज नहीं दिया गया। इसके पीछे तत्कालीन सचिव की मंशा चाहे जो हो, पर तत्कालीन सचिव की इस मनमानी से ग्राम पंचायत में विकास का पहिया थम गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखे बैठे है। 
बताया जा रहा है कि कलस्टर चेंज होने की वजह से मधुबनी व बैजनाथपुर के सचिव ओमप्रकाश को नवकागांव तथा जगदेवा ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी मिली। लेकिन एक माह बाद भी पुराने सचिव ने अब तक उन्हे चार्ज नहीं दिया। नवागत सचिव को चार्ज न मिलने की वजह से लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे है। पुराने सचिव की इस मनमानी को न सिर्फ ग्राम पंचायत के मुखिया, बल्कि आम जनता के साथ अन्याय माना जा रहा है। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय