खुशखबरी : बीसी सखी बनना है तो जल्द करें आवेदन, ये है प्रक्रिया

खुशखबरी : बीसी सखी बनना है तो जल्द करें आवेदन, ये है प्रक्रिया


बलिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बीसी सखी के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। गूगल प्ले स्टोर से 'यूपी बीसी सखी' एप डाउनलोड कर आवेदन होगा। यह जानकारी उपायुक्त (स्वतः रोजगार) अन्नपूर्णा गर्ग ने दी है।

बताया कि अभी तक 689 ग्राम पंचायतों से कुल 1610 आवेदन हो चुके हैं। 259 ग्राम पंचायतों से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जहां आवेदन की प्रक्रिया धीमी है वहां बीडीओ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। बता दें कि शासन द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने हेतु बैकिंग कोरेस्पोडेट सखी (बीसी सखी) रखने का निर्णय लिया गया है। चयनित बीसी सखी को शुरू के छ: माह तक चार हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा 75 हजार की  धनराशि आसान ऋण के रूप में हार्डवेयर व स्थापना के लिए उपलब्ध करवायी जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक...
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video