बलिया : Road Accident में छ्ह छात्रों समेत 10 घायल, पांच रेफर; खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल

बलिया : Road Accident में छ्ह छात्रों समेत 10 घायल, पांच रेफर; खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल

बांसडीह, बलिया। टेम्पो और बाइक की जोरदार टक्कर में पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गये। घटना शनिवार की सुबह करीब सात बजे की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों ने उन्हें समुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां फर्श पर घायलों को लिटाक एक फार्मासिस्ट के सहारे घायलों का इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद पहुंचे आयुष चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बांसडीह कस्बे के पाण्डेय पोखरा स्थित पेट्रोल पम्प के आगे भारी बारिश में मनियर से आ रही सवारियों से भरी टेम्पो व बांसडीह की तरफ से जा रही बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में बांसडीह पढ़ने के लिए आ रहे छः बच्चों के अलावा तीन महिलाएं, एक पुरूष व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। 

घायलों में बाइक सवार कृष्ण कुमार (22) व नीरज कुमार (20) निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर तथा टेम्पो सवार निशु वर्मा (12) पुत्री बृजेश वर्मा निवासी गौरी शाहपुर, शीला देवी (30) पत्नी शंकर दयाल, सोनी देवी (30) पत्नी जय प्रकाश निवासी मनियर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही, राज मौर्य (10) पुत्र सुभाष मौर्य, आरती देवी पत्नी मनोज थाना सहतवार, बादल (11) पुत्र मनोज थाना सहतवार, भरत (62) पुत्र स्व भीरुग निवासी थाना सहतवार, पुरुषोत्तम (11) पुत्र सुगन राजभर निवासी धसका थाना मनियर को प्रथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायल सभी बच्चे मनियर से आ रही टेम्पो में बांसडीह स्थित एक निजी नवोदय कोचिंग पढ़ने के लिये आ रहे थे। वही टेम्पो सवार महिलाएं मनियर से बांसडीह आ रही थी।

अस्पताल की खुली पोल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर कुल चार चिकित्सकों में डॉ दिनेश सिंह, डॉ संजय वर्मा, डॉक्टर वीर बहादुर एवं डॉ अतुल की तैनाती है लेकिन विभागीय लापरवाही से मौके पर इनमें से कोई चिकित्सक घायलों के इलाज के लिये मौजूद नहीं था। घटना के बाद पता चला कि इस चिकित्सालय में घायलों के लिए कोई बेड की व्यवस्था नही है। सभी घायल इधर उधर फर्श पर तड़पते रहे।


विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)...
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार