बलिया : हार्वेस्टर की चिंगारी बनी शोला, 14 बीघा खड़ी फसल राख ; देखें Video और तस्वीरें

बलिया : हार्वेस्टर की चिंगारी बनी शोला, 14 बीघा खड़ी फसल राख ; देखें Video और तस्वीरें

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के बघौना में बगल के खेत में चल रहे हार्वेस्टर की चिंगारी से मृत्युंजय राय के गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। फिर देखते ही देखते नागेश राय, हरिहर राय और शिवशंकर राय के खेत तक आग की लपटों ने फसलों को चपेट में ले लिया। पल भर में ही 14 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। 


रविवार की दोपहर को नरही थाना क्षेत्र के बघौना में हार्वेस्टर की चिंगारी से आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल देखते ही देखते राख का ढेर बन गई। तेज और गर्म पछुआ हवा का साथ पाकर आग तेजी से नागेश राय, हरिहर राय और शिवशंकर राय के खेत तक पहुंच गई। खेतों में आग लगने की सूचना भी आग की ही तरह पहुंची। ग्रामीण भागे-भागे गांव के पूरब दिशा में खेतों की तरफ पहुंचे। लोग बाल्टी आदि से लाकर पानी फेंकते तब तक 14 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं पीड़ित किसानों ने हार्वेस्टर को पकड़ लिया है। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal