बलिया : दो मासूम बेटियों संग महिला गायब, बीबी और संतानों की तलाश में भटक रहा पति

बलिया : दो मासूम बेटियों संग महिला गायब, बीबी और संतानों की तलाश में भटक रहा पति

बैरिया, बलिया। बिना किसी सूचना के रहस्यमय ढंग से लापता पत्नी और दो छोटी बच्चियों की तलाश में दर-दर भटक रहे मोटरसाइकिल मैकेनिक ने बैरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और बच्चों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बैरिया निवासी एक मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान बैरिया बाजार में है। दिन भर दुकान पर काम करने के बाद 24 सितंबर को जब घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। उसकी पत्नी तराना खातून (36), पुत्री कोमल 7 वर्ष व पुत्री चुनमुन 6 वर्ष घर से गायब थी। संभावित स्थानों पर तलाशने के बावजूद पत्नी और बच्चों का अता पता नहीं चल पाया। अनहोनी की आशंका से सशंकित मिस्त्री ने बैरिया थाने में तहरीर देकर पत्नी और बच्चों को पता लगाने की गुहार लगाई है। मिस्त्री ने बताया कि सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर चुका हूं। अभी भी दिन रात अपने स्तर से पता लगाने का प्रयास कर रहा हूं, किंतु पता नहीं चल पा रहा है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव