बलिया एसपी ने 10 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र : सहयोगी निरीक्षक के साथ फेफना थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, टीएसआई को मिली बड़ी जम्मेदारी

बलिया एसपी ने 10 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र : सहयोगी निरीक्षक के साथ फेफना थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, टीएसआई को मिली बड़ी जम्मेदारी

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने 5 निरीक्षकों, 3 उपनिरीक्षकों तथा दो कांस्टेबलों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। एसपी ने फेफना थाने के प्रभारी निरीक्षक पारसनाथ सिंह तथा निरीक्षक (अपराध) अनवर अली को पैदल कर दिया है। फेफना थाने के दो निरीक्षको को एक साथ लाइनहाजिर होने से विभागीय गलियारे में चर्चाओं का बाजार गरम है। 

एसपी ने दोकटी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को फेफना थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं, पुलिस चौकी सीयर के उपनिरीक्षक मदन पटेल को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को नगरा थाने पर भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को यातायात प्रभारी के पद पर भेजा गया है। उधर, पुलिस लाइन से निरीक्षक सोनू कुमार को निरीक्षक (अपराध) रेवती तथा निरीक्षक संजय शुक्ला को निरीक्षक (अपराध) कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुखपुरा थाने से कांस्टेबल रोहित वर्मा को आंकिक शाखा तथा पुलिस लाइन से कांस्टेबल अर्जुन यादव को सर्विलांस सेल में भेजा गया है।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students