बलिया : चोरियां रोकने में पुलिस फेल, चोरों ने फिर खंगाला तीन घर

बलिया : चोरियां रोकने में पुलिस फेल, चोरों ने फिर खंगाला तीन घर


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में शनिवार की रात छत के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात व नगदी इत्यादि सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों को घटना की जानकारी तब हुई, जब वे रविवार की सुबह सो कर उठे। घरों के अंदर कमरों का ताला टूटा देख लोग दंग रह गए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

केस नम्बर 01
मझौवा निवासी कपिल देव सिंह बरामदे की कोठरी में सोए थे। वे घर पर अकेले रहते है। शनिवार की देर रात आंगन में उतरे चोरों ने  कमरों के ताले चटका कर उसमें रखा दो जोड़ी झुमका, मंगल सूत्र, टीका, नथिया, समेत नकदी ₹26000 पर हाथ साफ कर दिया। 

केस नम्बर 02
बगल स्थित सुरेश गोंड के घर में घुसकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा झुमका, मंगलसूत्र इत्यादि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी रात में किसी को नहीं हो सकी। सुबह नींद खुलते ही पूरा परिवार परेशान हो उठा। 

केस नम्बर 03
गांव के सरल ठाकुर के घर में भी कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी की कुंडी चटका दी। यहां चोरों ने 13 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। घर के ताले टूटे व सामान बिखरे पड़े हुए थे। 

इन चोरियों का नहीं खुला राज
4 माह पहले भी चोरों ने मझौवां निवासी अरविंद सिंह, बब्बन सिंह के घरों को खंगाला था। 2 माह पहले हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर जवाहर सोनार की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस प्रशासन एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सका। 



हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद