इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर का करोना से निधन, बलिया में भी रही है तैनाती
On



नरही, बलिया। आजमगढ़ जिले के फूलपुर के कोतवाल शेर सिंह तोमर का निधन करोना संक्रमण से लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही नरही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि नरही थाने में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर लोगों से काफी घुलमिल गये थे। व्यवहार कुशल इंस्पेक्टर का यूं चले जाना, सदमा देने वाला है। बता दे किपिछले दिनों तबीयत खराब होने पर वो इलाज के लिए लखनऊ गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। नस में इंफेक्शन होने के कारण रविवार रात उनका निधन हो गया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments