बलिया को आदर्श शहर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, मन में है माडल : दयाशंकर

बलिया को आदर्श शहर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, मन में है माडल : दयाशंकर

बलिया। भारतीय जनता पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सोमवार की शुरुआत पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय के पैतृक गांव बसुधरपाह के ग्रामीण जनों से आशीर्वाद के साथ किया। पूर्व मंत्री के गांव में भाजपा उम्मीदवार को अथाह प्रेम व समर्थन मिला। 

चुनावी दौर में जनसंवाद और जनसंपर्क के अभियान में भाजपा उम्मीदवार ने जनचौपाल कार्यक्रम में लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए आशीर्वाद भी मांगा। दयाशंकर ने देशहित और प्रदेशहित की बात के साथ बलिया हित पर भी चर्चा किया। कहा आप सभी के आशीर्वाद के दमपर बलिया को एक गौरवशाली शहर के रुप में परिवर्तित करुंगा। नया बलिया का माडल मन में तैयार है। कहा कि फेफना से हल्दी तक एक बेहतरीन सड़क बना गंगा को उसके पार ही रोक शहर का विस्तार करेंगे और सड़क के उस पार गंगा किनारे को जूहू चौपाटी जैसा विकसित करुंगा। दयाशंकर सिंह ने आशीर्वाद मांगा तो लोगों ने मनोयोग से दिया। लगभग दर्जन भर गांवों में भ्रमण और चौपाल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ने बसुधरपाह, पिंडारी, पंडितपुरा, नीरुपुर, बहादुरपुर, सीताकुंड, रेपुरा, हरिहरपुर, सुजानीपुर, ओझवलिया, बसरिकापुर, दोपही और रामपुर टिटिहीं में लोगों से संपर्क किया। उनके साथ भाजपा नेता टुनजी पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय के साथ सैकड़ों भाजपा नेता मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक