बलिया : कोटेदार की पत्नी थी इंदू

बलिया : कोटेदार की पत्नी थी इंदू


सिकन्दरपुर, बलिया। बेल्थरा सोनौली मार्ग पर स्थित सिकंदरपुर बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर शाम कोटेदार अशोक गुप्ता की पत्नी इंदू गुप्ता (50) की मौत सर्पदंश से हो गई। इंदु मंगलवार की देर शाम आंगन में वर्तन धुल रही थी, तभी सर्प ने उनके हाथ में डंस लिया। इंदु चिल्लाते हुए घर के अंदर भागी तथा परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर गए, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें इंजेक्शन लगाने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments