बलिया : दो भागों में बंटी मालगाड़ी

बलिया : दो भागों में बंटी मालगाड़ी


बैरिया, बलिया। बलिया छपरा रेलखंड पर स्थित सुरेमनपुर-दलछपरा रेलवे स्टेशन के बीच नारायन गढ़ के पास मंगलवार को गेट संख्या 19 के निकट छपरा से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी दो भागों में बट गयी। इसकी एक Video भी सामने आई है। हालांकि रेलवे ने ऐसी घटना से इंकार किया है। 

बताया जा रहा है कि डीसीएम (एमटी) मालगाड़ी 70 डिब्बों को लेकर दोपहर 12:38 पर सुरेमनपुर से बलिया के लिए रवाना हुई। सुरेमनपुर से तीन किलोमीटर आगे नारायणगढ़ गेट संख्या 19 पर मालगाड़ी दो भागों में बांट गई। इंजन और तीन डिब्बे तीन किलोमीटर आगे चले गए, जबकि शेष 67 डिब्बे गेट संख्या 19 पर ही खड़े रहे। इस वजह से काफी देर तक रेलवे का फाटक बंद रहा। चालक इंजन और शेष तीन डिब्बे को पुनः  पीछे कर जोड़ा, फिर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। इस संदर्भ में पीडब्लूआई बलिया आरके चौहान ने बताया कि यह मामला मैकेनिकल विभाग का है। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं। वही स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर एलपी वर्मा ने कहा कि चालक ने सूचना दिया था कि कोई जानवर इंजन के सामने आ गया था, इसलिए गाड़ी को कुछ देर रोका गया था। वही मौके पर ट्रेन चालक से पूछने पर उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मामले में जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार से भी बात की गई। उन्होंने स्पष्ट किया मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन के सामने कोई जानवर आ गया था। कोई नुकसान नहीं है। गाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हो गयी। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal