बलिया का अनीश शर्मा हत्याकांड : दिल्ली से हत्यारोपी समेत शरणदाता गिरफ्तार

बलिया का अनीश शर्मा हत्याकांड : दिल्ली से हत्यारोपी समेत शरणदाता गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में सिकन्दरपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के कठौड़ा में हुई अनीश शर्मा (निवासी खरीद) की हत्या के मामले में हत्यारोपी तथा उसके शरणदाता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 
सिकन्दरपुर पुलिस सर्विलांस सेल के माध्यम से घटना के सफल अनावरण का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को एसआई  गणेश पाण्डेय मय हमराह ने सर्विलांस सेल व मुखबीर की मदद से धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि तथा बढोत्तरी धारा 120B भादवि से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय (निवासी कठौड़ा) तथा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को शरण देने वाले अभियुक्त अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय (निवासी लिलकर) को भारत आपार्टमेन्ट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को न्यायालय द्वारिका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर ट्राजिट रिमाण्ड लेकर बलिया पहुंची पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई गणेश पाण्डेय, एचसी राकेश यादव व वेद प्रकाश दूबे, कांस्टेबल रत्नाकर यादव व विमल सिंह शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव