बलिया : डूबने से मासूम समेत दो की मौत, मचा कोहराम
On



बलिया। अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पहली घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के मामपुर महदेवा गांव की है। सोमवार की सुबह फसल डूबा देखकर किसान फरही नाला में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो पास के नाले में शव देख स्तब्ध रह गए। रामनारायण राजभर खेत घूमने गए थे। दूसरी घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बंकवा गांव की है। अंशू अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। वह खेलते-खेलते पोखरी में गिर गया। काफी देर बाद अंशू का शव पास के पोखरी में पड़ा मिला।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 11:46:33
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...



Comments