बलिया में हेल्थ डिपार्टमेंट की मनमानी, बढ़ी 267 कर्मचारियों की परेशानी

बलिया में हेल्थ डिपार्टमेंट की मनमानी, बढ़ी 267 कर्मचारियों की परेशानी


बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुरलीछपरा व बैरिया (कोटवां) में तैनात आउट सोर्सिंग के 267 स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, जननी सुरक्षा योजना व प्रथम संतान पर मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी पिछले छह महीने से लंबित पड़ा हुआ है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरलीछपरा की 150 आशा कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरिया (कोटवां) की 172 आशा कार्यकर्ता, मुरलीछपरा के एनएचआरएम के 30 कर्मचारी व कोटवां के 15 कर्मचारी शामिल है। इनका अल्प मानदेय का भुगतान सम्बंधित विभाग नहीं कर रहा है। उनके परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो रही है। रोज कई एक महिलाएं जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर लगा रही है। इस सम्बंध में एनएचआरएम के अधिकारियों से पूछा गया कि सरकार कह रही है कि पैसे की कोई कमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के संकट काल में उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने पर सरकार सम्मानित कर रही है तो फिर छह माह से उनका भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। एनएचआरएम के लोग जबाब देने की बजाय कुटिल मुस्कान के साथ प्रश्नों को टाल दे रहे है। जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आपेक्षित करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday 15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
मेष  खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में...
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज