मानसूनी बारिश ने उजाड़ी गृहस्थी: जमींदोज हुई दो रिहायशी झोपड़ियां

मानसूनी बारिश ने उजाड़ी गृहस्थी: जमींदोज हुई दो रिहायशी झोपड़ियां

सिकन्दरपुर, बलिया। 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर के राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात अचानक  दो रिहायशी झोपड़ी के भरभरा कर गिर जाने से परिवार वाले बाल बाल बचे। जबकि उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। नगर के राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात श्यामदेव राजभर का परिवार खाना खा पीकर सोने की तैयारी कर रहा था कि अचानक लगातार हो रही बारिश से उनकी रिहाईसी झोपड़ी भरभरा कर गिरने लगी। परिवार के लोग जो जहां था वहीं से इधर-उधर भागना शुरू किया तथा किसी तरीके से झोपड़ी के बाहर भाग कर अपने आप का बचाव किया। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में दो रिहायशी झोपड़ियां भरभरा कर गिर गई। जिनमें श्यामदेव राजभर के पूरे परिवार के खाने- पीने का सामान से लेकर ओढ़ने, सोने, बैठने के सारे सामान नष्ट हो गए। देर रात होने की वजह से परिजनों ने किसी तरह से इधर उधर रात व्यतीत किया। सभी सामानों के नष्ट हो जाने की वजह से परिजनों के आगे भोजन की सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। परिजनों के अनुसार यदि प्रशासन से कोई सहायता मिल जाता तो उनके लिए सहूलियत होती।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश