बैरिया में लगा पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ग्रहण

बैरिया में लगा पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ग्रहण




बैरिया(बलिया)। मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इण्डिया पर बैरिया में ग्रहण लग गया है। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग सड़क पर उतरने लगे है। भारत सरकार ने आधार कार्ड को एक विशिष्ट पहचान पत्र का दर्जा दिया है। अभी भी बहुत लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है। सरकार ने सभी राष्ट्रीयकृत बैकों और डाकघरों को सख्त आदेश दिया है कि आधार कार्ड बनाए लेकिन बैरिया तहसील में एक डाकघर को छोड़ कर किसी डाकघर और बैकों ने अब तक आधार कार्ड बनवाना शुरू नही किया है। इस कारण बहुत लोग आधार कार्ड चाह कर भी नहीं बनवा पा रहे।

बैंक में खाता खोलना, स्कूल में नामांकन से लेकर हर जगह आधार अनिवार्य रुप से मांगा जा रहा है।आधार कार्ड सभी का बन जाय इसके लिए सरकार ने विगत दो वर्ष पूर्व मे ही सभी डाकघरों राष्ट्रीयकृत बैको को दो दो लाख का मशीन उपलब्ध करा दिया था लेकिन बैरिया तहसील की बात करे तो यह व्यवस्था डाकघर दलन छपरा के अलावा किसी डाकघर और बैंक मे शुरु नही हो पाया आखिर इसका कारण भी स्पष्ट नही हो पा रहा है।किसी किसी बैंक पर यह चर्चा है कि स्टाफ की कमी से आधार बनाने का कार्य शुरु नही हो पा रहा है। डाकघर दलन छपरा पर आधार बनाने के लिए रोजाना सैकड़ो लोगो की लाइन लग रही है। बिहार नजदीक होने के कारण दलन छपरा डाकघर पर बिहार से भी लोग आधार बनाने के लिए पहुंच रहे है।अगर सारे बैंक व डाकघर आधार बनाने लगे तो शिघ्र ही सभी लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध हो सकता है।जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सभी बैकं व डाकघरो को आदेशित कर शीघ्र आधार पजींकरण की प्रक्रिया शुरु कराये।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण