भाजपा को यूपी में बड़ा झटका, कांग्रेस में जायेंगी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहु

भाजपा को यूपी में बड़ा झटका, कांग्रेस में जायेंगी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहु



नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस का दामन थामने जा रहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं। अमृता पांडेय, महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं। बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला ले लिया है। इस बात की पूरी संभावना है कि बुधवार को प्रियंका गांधी के वाराणसी पहुंचने पर अमृता कांग्रेस में शामिल होंगी। इससे पहले उनकी एक मुलाकात भी प्रियंका गांधी के साथ हो सकती है।

कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अमृता पांडेय ने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है, इसलिए कांग्रेस में जाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय के मायके पक्ष का झुकाव कांग्रेस की ओर रहा है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल अमृता ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे स्वीकार करेंगे।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय तीन दिवसीय गंगा यात्रा पर हैं। प्रयागराज से वाराणसी तक की उनकी इस यात्रा के दौरान वो लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में आम लोगों से मिल रही हैं, साथ ही जनसभा के जरिए अपनी बात भी रख रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी के निशाने पर बीजेपी ही है। अपनी इस यात्रा के तहत बुधवार को प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं। माना जा रहा है कि वहीं पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday 15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
मेष  खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में...
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज