पिस्टल चोरी कांड का मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

पिस्टल चोरी कांड का मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे



बलिया। तत्कालीन कोतवाल शशि मौली पाण्डेय के सरकारी आवास से  सरकारी व निजी पिस्टल चुराने का मुख्य आरोपी आखिरकार मंगलवार को  पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस ने आठ जिंदा कारतूस, तकरीबन दो सौ ग्राम हीरोइन, नकदी समेत भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के आवास से चोरी हुई सरकारी व प्राइवेट पिस्टल के सम्बन्ध में दिनांक 03.05.2019 को टीम का गठन किया गया था जिसमें दिनांक 08.06.2019 को आयुष कुमार राय ,मनोज कुमार चौबे, विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, राकेश कुमार गुप्ता, अभिषेक भट्ट उर्फ पिन्टू , मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था जिसमें मुख्य आरोपी खुर्शीद फरार चल रहा था जिसको दिनांक 10.06.2019 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैन्ड पर मौजूद है जिनके पास चोरी का कुछ माल भी है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम व निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय के साथ रोडवेज बस स्टैन्ड पर पहुँचे तो देखे कि दो व्यक्ति सुलभ शौचालय के पास बैठे हैं। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति वहाँ से भागने लगे।

 दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम खुर्शीद तथा दूसरे ने अपना नाम बब्लू बताया। जब कोतवाली की चोरी की घटना के बारे में पुछताछ किया गया तो खुर्शीद द्वारा बताया गया कि मैनें ही चोरी किया था व जनपद में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बारे में भी बताया। अभियुक्त खुर्शीद पुत्र बड़े मियाँ निवासी बहेरी उमरगंज थाना कोतवाली दूसरा बब्लू गोंड पुत्र मुरली गोंड निवासी कदम चौराहा थाना कोतवाली बलिया पास से चार 9mm जिन्दा कारतूस, चार 32बोर जिन्दा कारतूस SBI बैंक का पासबुक 01 हजार नकद रूपये व मु0अ0 सं0 131/ 18 से संबंधित 01अंगूठी पीली धातु, एक अदद कान की धातु पीली धातु, 01 लाकेट, 01कान का झाला, 400 रूपये नगद तथा नाजायज हेरोइन 200 ग्राम बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक