जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, चार जख्मी

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, चार जख्मी



रेवती (बलिया)। थाना अंतर्गत रेवती बैरिया मार्ग पर कोलनाला चट्टी के समीप शुक्रवार को सुबह जमीनी विवाद में लाठी डंडा व धारदार हथियार से हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए । एक पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर दी गई । पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
राजाराम मौर्या व शिवजी यादव के बीच पहले से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था । शुक्रवार को राजाराम मौर्या अपनी जमीन में पहले से रखे गये मिट्टी को समतल ,आगे तरफ बराबर करवा रहें थे । जिसका  शिवजी यादव के पक्ष के लोगों ने विरोध किया।  वाद विवाद में लाठी डंडा व धारदार हथियार से हुई मारपीट में  प्रथम पक्ष से राजाराम मौर्या (50), रंजीत उर्फ करण मौर्या (26), संत कुमार वर्मा (38) तथा दूसरे पक्ष से सरोज यादव (26) घालय हो गए । सूचना मिलते ही रेवती पुलिस  मौके पर पहुंची तथा घायलों को सी एच सी रेवती पर भर्ती कराया । अत्यधिक चोट लगने से प्रथम पक्ष के राजा राम मौर्या व करण मौर्या को प्राथमिक उपचार के पश्चात बलिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया । घटना के संबंध में राजा राम मौर्या द्वारा पांच लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर दी गई । पुलिस द्वारा मामलें की जांच की जा रही है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक