बलिया के लाल का आईआरएस में चयन

बलिया के लाल का आईआरएस में चयन


 दुबहड़/ बलिया।  क्षेत्र के सनाथ पांडेय का छपरा ओझा कछुहा निवासी आशुतोष कुमार पांडेय के आईआरएस 2018 में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है।



 गौरतलब है कि आशुतोष कुमार पांडेय पुत्र अजय कुमार पांडेय का चयन भारतीय राजस्व सेवा के आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति हुई है। आशुतोष कुमार पांडेय के पिता अजय कुमार पांडेय बलिया न्यायालय में नोटरी अधिकारी एवं माता आशा पांडेय बलिया स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के पद पर कार्यरत हैं।

छोटी बहन प्रिया गुवाहाटी से आईआईटी करने के बाद पुणे में मास्टर कार्ड एटीएम में कार्यरत है। दो बहनों से बड़े आशुतोष कुमार पांडेय बलिया स्थित नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद केंद्रीय विद्यालय बलिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।



पुनः बिट्स पिलानी से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद बेंगलुरु स्थित सैमसंग कंपनी में रिसर्च इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं बहन को देते हुए प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि आत्मविश्वासी एवं आत्म निर्भर रहते हुए कड़ी मेहनत करने पर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में  सफलता अवश्य प्राप्त होती है।


रिपोर्ट चिन्मय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद