नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सनातन ने खींचा बलिया के विकास का खाका

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सनातन ने खींचा बलिया के विकास का खाका



बलिया। बलिया लोकसभा सीट से सपा बसपा आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने बैरिया विधान सभा के एक दर्जन से अधिक गांवों में जहां जनसंपर्क कर अपने लिये आशीर्वाद और वोट मांगा , वही दर्जनों नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास का खाका खींचा । गठबंधन पर भाजपा नेताओं द्वारा प्रहार करने को श्री पांडेय ने भाजपा की हताशा बताया। कहा कि यह गठबंधन गरीबों , मजदूरों, दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों और कमजोर लोगों का है। यह उन लोगों का है, जिनको 5 साल तक सबका साथ सबका विकास के जुमले के आधार पर छला गया है । अब जब ये सभी लोग भाजपा की जुमलेबाजी को समझकर भाजपा को सबक सिखाने के लिये मिल गये है , तो भाजपा को अपनी हार सामने दिखने लगी है । इसी से भाजपा के नेता इस गठबंधन को बदनाम और कमजोर करने के लिये बयानबाजी कर रहे है ।



पूरे प्रदेश में गठबंधन की लहर है । सपा प्रत्याशी सनातन पान्डेय ने कहा कि मेरा चुनाव जनता लड़ रही है व समुचा लोकसभा मेरा परिवार है । कहा कि हम छोटे लोहिया पण्डित जनेश्वर मिश्र के सानिध्य में राजनीति सीखने वाले लोग है व आमजन का विकास करना व लोगो को सुशासन देकर खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य है । श्री पांडेय के साथ बैरिया के पूर्व विधायक द्वय जयप्रकाश अंचल और सुभाष यादव , अजित मिश्र वरिष्ठ सपा नेता , मुन्ना जी विधान सभा अध्यक्ष ने भी नुक्कड़ सभाओ को संबोधित किया । सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है । श्री पांडेय द्वारा रविवार को भोपालपुर , श्रीनगर, दलछपरा, विशुनपुरा, फत्तेराय का टोला, माँझीघट, चांद दियर, भगवानपुर, छेड़डीह, दीघार, गायघाट, बेलहरी, सोनवानी आदि गांवों में जनसंपर्क करने के साथ ही दर्जनों नुक्कड़ सभाये भी की । इनके साथ अमरजीत यादव , मनोज राम, नमो नारायण सिंह, भरत यादव पूर्व प्रधान, विनोद यादव पूर्व प्रधान के साथ ही सैकड़ों की संख्या में जनमानस सपा बसपा का जयघोष करते हुए चल रहे थे ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश