भाजपा से नहीं है कोई नाता : ओमप्रकाश

भाजपा से नहीं है कोई नाता : ओमप्रकाश



सिकन्दरपुर, बलिया। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा सरकार से उन्होंने और दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है तथा उनका अब भाजपा से कोई रिश्ता नही है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के सिकन्दरपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया है कि भाजपा सरकार से उन्होंने व दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है तथा उनका भाजपा से कोई रिश्ता नहीं है।
उन्होंने जानकारी दी कि गत 13 अप्रैल को ही उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है, अब इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला भाजपा को करना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिये इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों में उनके फोटो व झंडा का उपयोग कर रही है।
राजभर ने बताया कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग भाजपा से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रही। भाजपा से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है। उनके दल के कार्यक्रमों में भाजपा का कोई झंडा नहीं लगता। उन्होंने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की विजय का दावा किया।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क