बलिया : जितेन्द्र का शव देखते ही दहाड़े मारने लगे परिजन

बलिया : जितेन्द्र का शव देखते ही दहाड़े मारने लगे परिजन


बैरिया, बलिया। उत्तरी दियरांचल क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के छाड़न में डूबे शिवाल मठिया गांव निवासी जितेंद्र यादव (25) पुत्र सुभाष यादव का  शव सोमवार की सुबह उतराया मिला। शव को देखते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शव को रेवती पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि रेवती थाना क्षेत्र के शिवाल ग्राम पंचायत के मकड़ी टोला स्थित घाघरा नदी के छाड़न में शनिवार तक पानी कम था। रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। इसी बीच जितेन्द्र खेत जोतवाने के लिए डीजल लेकर नदी पार कर रहा था, तब तक गहरे पानी में जाने से डूब गया था। जितेन्द्र पांच भाईयों में तीसरे नम्बर का भाई था। घटना की सूचना पर गोपालनगर चौकी इंचार्ज रवींद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वहीं दियरांचल के शिवाल मठिया व आसपास के गांवों के लोग भी घाट पर पहुंच गए। शिवाल मठिया‌ के प्रधान हेमनाथ यादव, गोपाल नगर प्रधान प्रदीप यादव, लल्लू यादव ओमप्रकाश सिंह नेता, राकेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक