75 पार के नेताओं का टिकट काट सकती है भाजपा
By Bhola Prasad
On


नई दिल्ली। भाजपा 75 साल की उम्र पार कर चुके नेताओं का चुनाव टिकट काट सकती है। चुनावी तारीखाें की घाेषणा के बाद भाजपा संसदीय बाेर्ड की बैठक में इस पर सैद्धांतिक फैसला संभव है। सूत्रों के अनुसार विधायकों और राज्यसभा सदस्यों को चुनाव में उतारा जाए या नहीं, इस पर भी संसदीय बाेर्ड फैसला लेगा। इसके बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शुरू करेगी। भाजपा ने टिकट के लिए सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार का पैमाना रखा था। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी कह चुके थे कि 75 से अधिक उम्र के लोगों को चुनाव लड़वाने पर कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 75 पार वालाें काे मंत्री नहीं बनाने पर जोर दिया था। इससे बीसी खंडूड़ी सहित कई नेता मंत्री नहीं बन सके थे। शुरू में मंत्री बनीं नजमा हेपतुल्ला को 75 की उम्र के बाद हटाकर राज्यपाल बनाया था। नए फॉमूले सें लालकृष्ण आडवाणी (91), मुरली मनोहर जोशी (84)सुमित्रा महाजन (75), भगत सिंह कोश्यारी (76), शांता कुमार (83), हुक्मदेव नारायण यादव (78), बिजया चक्रवर्ती (78), करिया मुंडा (82) का टिकट कट सकता है।
Tags: राष्ट्रीय
Related Posts
Post Comments
Latest News

29 Sep 2023 06:48:58
Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक युवक प्रेम-प्रपंच में उपजे विवाद के बाद खुद...






Comments