कलयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा काम, जानकर कांप जायेगी आपकी रूह




रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने रिश्ते को कलंकित कर दिया है। कलियुगी बेटे ने न सिर्फ अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या की, बल्कि शव को पेट्रोल डालकर फूंक भी दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
घटना रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे उसरैना गांव का है। बेरोजगार युवक ने बेरोजगारी का ताना दिए जाने पर अपनी ही मां का गला काटकर उसे घर के पीछे जला डाला। युवक नशे का लती था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था। उसकी मां ने कुछ काम किए जाने की नसीहत दी थी। मां की नसीहत उसे इतनी बुरी लगी कि उसने मां की गर्दन पर गड़ांसे से वार कर उसे घायल किया।
मूर्छित हुई घायल मां को कलयुगी बेटा घर के पीछे ले गया। सूखी पत्तियों के बीच उसे लिटाकर जिंदा जला दिया। इंसानी मांस के जलने की बदबू गांव में फैली तो ग्रामीण बाहर निकले। जब वे आरोपी के घर पर पहुंचे तो वीभत्स नजारा सामने दिखा। वहां एक महिला सूखी पत्तियों में लगी आग के बीच धू-धू कर जल रही थी। यह देख लोगों की जान हलक को आ गई।
गांव निवासी लवकुश शर्मा का बड़ा बेटा कुलदीप बेरोजगार है। वह नशे का भी आदी है। उसकी मां सुशीला शर्मा अक्सर बेटे को कुछ काम धाम करने की नसीहत देती थी। इस बात से कुलदीप आग बबूला हो जाता था। कुलदीप के पिता अपने छोटे बेटे के साथ नई बाइक में नंबर प्लेट लगवाने गये थे। तभी मां ने उसे एक बार फिर कुछ काम करने की नसीहत दी। इस बात से कुलदीप इतना नाराज हुआ कि उसने घर में पड़े गंडासे से उसकी गर्दन काट दी।
आरोपी घायल मां को खींचते हुए घर के बाहर ले जाकर उसे जिंदा जला दिया। मांस जलने से फैली दुर्गंध के चलते ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए तो सुशीला धू-धू कर जल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जली हुई लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद मौके से फरार हुए कलयुगी बेटे की तलाश में भी पुलिस जुट गई है। डलमऊ सीओ अरुण नौहार ने बताया कि एक युवक ने गांव में अपनी मां को हत्या कर जला दिया है। पुलिस ने जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts
Post Comments



Comments