UP Police Bharti Exam : पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश पड़ी भारी, कोचिंग संचालक समेत 15 गिरफ्तार

UP Police Bharti Exam : पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश पड़ी भारी, कोचिंग संचालक समेत 15 गिरफ्तार

UP News : पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करते 15 युवकों को एटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त एटा, कासगंज और मैनपुरी जनपद के ओंछा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक कोचिंग संचालक भी है। पुलिस ने सभी आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से उठाया और उनसे पूछताछ की। आरोपितों के कब्जे से आपत्तिजनक कुछ सामान भी मिला है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर शनिवार सुबह आठ बजे छापेमारी शुरू की।

इस दौरान वीरेश राजपूत निवासी भोपालपुर ककरावली थाना पिलुआ, अवतार सिंह निवासी प्रतापपुर थाना अमापुर कासगंज, शिवम कुमार वीररपुर थाना मिरहची,अजीत कुमार निवासी नगला ब्रज लाल थाना निधौलीकलां, विशाल यादव निवासी ककैरा थाना कोतवाली देहात, रजनीश कुमार निवासी हसनपुर थाना अमापुर कासगंज, बौबी यादव यादव निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर, सचिन कुमार पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर, रतनेश कुमार लहरा थाना निधौलीकलां, राजकुमार निवासी सरनऊ थाना मिरहची, हरवेश कुमार, निवासी नगला छित्तर थाना अवागढ़, अजय कुमार निवासी चिन्नपुरा थाना कोतवाली देहात एटा, अंकित यादव निवासी बृजलाल थाना निधौली कला, संजेश नगला पीपला थाना औछा जनपद मैनपुरी, सौरभ निवासी सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है।

कोचिंग संचालक भी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित धांधली की योजना बना रहे थे। पहले पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने अपने सभी साथियों के नाम पते पुलिस को बता दिए। इस बीच पुलिस भर्ती परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में धांधली और सेंधमारी की योजना बनाते 15 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट