मामा को पसंद नहीं था भांजी का लव अफेयर : कोर्ट मैरिज के बाद गोली मारकर युवती की हत्या

मामा को पसंद नहीं था भांजी का लव अफेयर : कोर्ट मैरिज के बाद गोली मारकर युवती की हत्या

मामा के घर पर भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को गांव के पास मामा की ही कार से बरामद किया है। युवती के शरीर पर गोली के दो निशान मिले हैं। वारदात मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मामा को भांजी का प्रेम प्रसंग पसंद नहीं था। मामा के विरोध के बाद भी भांजी ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। 12 नवंबर को दोनों की मौसी के घर पर धूमधाम से शादी होनी थी। मामा और उसके बेटे फरार हैं। 

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की परिजनों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में 28 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग के चलते झूठी शान की खातिर युवती की हत्या उसके परिजनों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 28 वर्षीय हिमांशी के पिता की 12 साल पूर्व मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद हिमांशी खतौली थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव निवासी मामा भारतवीर के पास मां कविता के साथ रहती थी। 12 नवंबर को हिमांशी की शादी उसके प्रेमी विनीत निवासी बहसूमा थाना क्षेत्र के सदरपुर होनी थी।

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

शुक्रवार को मां-बेटी को शादी की खरीदारी करने गाजियाबाद के वसुंधरा में जाना था। हिमांशु ने अपने मामा के परिवार के लोगों से अपने जेवर और रुपयों की मांग की थी। हिमांशी को बताया गया कि उसके जेवरात तो चोरी हो गए हैं। इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इसी विवाद में हिमांशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद घर में खड़ी कार से शव को लेकर मामा के बेटे चल दिए। घर से चंद कदमों की दूरी पर कार को छोड़कर बेटे मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

गाड़ी में पड़े युवती के शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घर में मौजूद दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। हिमांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच प्रापर्टी और प्रेम-प्रसंग पर है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट