महाकुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे सड़क पर गिरे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, आठ की मौत

महाकुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे सड़क पर गिरे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, आठ की मौत

Ghazipur Accident : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। इसमें 8 लोगों की मौत हो गयी।  है। वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर जनपद के नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में महाकुंभ से लौट पिकअप का डाला टूटने से लोग सड़क पर गिर गए और नीचे गिरे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। 

गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हल्दीचक व बालोचक से 22 लोग यूपी 53 जेटी-0756 मैक्स पर सवार होकर प्रयागराज स्नान करने गए थे। शुक्रवार को दोपहर में सभी लोग गोरखपुर लौट रहे थे। इस बीच वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादस में आठ लोगों की मौत की सूचना है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

सीएम योगी ने दुख जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल