सात फेरे के बाद दूल्हे संग हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन, लोग लेने लगे सेल्फी

सात फेरे के बाद दूल्हे संग हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन, लोग लेने लगे सेल्फी

UP News : यूपी के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ में हेलीकॉप्टर से अपने दुल्हे को लेकर दुल्हन पहुंची तो कौतुहल मच गया। हेलीकॉप्टर से दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन को देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी। बहुत से लोगों ने सेल्फी ली। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिये मौजूद रही।

शंकरगढ़ निवासी सत्य प्रकाश पांडेय के पुत्र सतीश पांडेय  अहमदाबाद की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर है। उनकी बारात शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के पट्टी अंतर्गत उपाध्याय का पुरवा निवासी कृपा शंकर के यहां गई थी। कृपा शंकर की बेटी शिवा के साथ सतीश ने सात फेरे लिए। शादी संपन्न होने के बाद रविवार की सुबह कृपा शंकर ने अपनी इकलौती बेटी शिवा की शाही अंदाज में विदाई हेलीकॉप्टर से करके अपने सपने को पूरा किया। शंकरगढ़ में हेलीकॉप्टर से आयी दुल्हन को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने वालों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...