बीएसए, बीईओ और बाबू समेत चार के खिलाफ मुकदमा

बीएसए, बीईओ और बाबू समेत चार के खिलाफ मुकदमा

सिद्धार्थनगर : फर्जी तरीके से स्कूलों को मान्यता दिलाने व नियुक्तियां कर वेतन भुगतान का आदेश कराने वाले कर्मचारी को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, बीईओ व उनके दो बाबुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एसटीएफ की जांच में आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित बेलबनवा गांव निवासी विनोद प्रताप सिंह ने एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई कि बीएसए द्वारा फर्जीवाड़ा कर स्कूल को मान्यता देने, नियुक्ति व वेतन भुगतान आदेश जारी करने वाले कर्मचारी को संरक्षण दिया जा रहा है।
 
तत्कालीन बीएसए राम सिंह ने भी 10 फरवरी 2021 को बीएसए सिद्धार्थनगर, डीएम व शिक्षा निदेशक बेसिक को पत्र लिखकर उर्दू शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले की जांच कराने की सिफारिश की थी। आरोप लगाया कि बीएसए सिद्धार्थनगर द्वारा आरोपी कनिष्ठ लिपिक को संरक्षण दिया जा रहा है। एसटीएफ की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने देवेंद्र पांडेय, कुंवर विक्रम पांडेय, मुकुल मिश्र व शिवसागर चौबे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन