जिन्दगी की जंग हार गई संध्या, डॉक्‍टर की करतूत से सभी हैरान

जिन्दगी की जंग हार गई संध्या, डॉक्‍टर की करतूत से सभी हैरान

UP News : उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सकों ने आपरेशन के दौरान गर्भवती महिला के बच्चेदानी के साथ ही पेशाब की नली में भी टांका लगा दिया था। इससे महिला के किडनी और बच्चेदानी में संक्रमण फैल गया। महीनों इलाज कराने के बाद भी महिला की जान नहीं बच सकी। बुधवार की सुबह वह जिंदगी की जंग हार गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर सीएमओ द्वारा गठित टीम ने बीते दिन अस्पताल की जॉच की थी। जॉच के दौरान अस्पताल प्रबंधन केवल ओपीडी संचालित करने का परमिशन ही दिखा सका। स्वास्थ्य प्रशासन ने आरोपी अस्पताल को सील कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुंडेरा पांडेय पुर निवासी संध्या पटेल (30) पत्नी अजय पटेल को 19 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पथरदेवा कस्बे के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां आपरेशन से एक बच्ची का जन्म हुआ। आपरेशन के बाद डाक्टरों द्वारा प्रसूता की बच्चेदानी में टांका लगाने के दौरान पेशाब नली भी सिल दिया गया। पेशाब नली सिल जाने से प्रसूता की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने बताया कि आपरेशन के दौरान पेशाब नली सिल जाने से महिला की दोनों किडनियां संक्रमित हो गई हैं।

महीनों डायलिसिस के बाद भी महिला की स्थिति में सुधार न देखकर डाक्टरों ने मरीज को घर ले जाने को कहा। बुधवार की सुबह संध्या की हालत बिगड़ गई और 9 बजे मौत हो गई। सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि तीन सदस्यीय जॉच टीम मामले की जॉच कर रही है। अस्पताल के पास आपरेशन करने की कोई अनुमति पत्र नहीं था। अस्पताल को सील कर दिया गया है। 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन