प्यार का खौफनाक अंत, फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

प्यार का खौफनाक अंत, फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

प्रयागराज : गंगापार इलाके के बहरिया में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगल की है।प्रेमी-प्रेमिका शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे।

युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी भागीरथी यादव (27) के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 साल थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले साल दोनों भाग गए थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के परिवार वाले लगातार उस पर नजर रख रहे थे।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई। जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी, तब तक मंगलवार को मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली।

यह भी पढ़े चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध